अच्छे संस्कार

अच्छे संस्कार

1.   लगातार दो बार से अधिक किसी को कॉल न करें / यदि वे आपकी कॉल नहीं उठाते हैं तो मान लें कि इस वक्त उनके पास कुछ महत्वपूर्ण कार्य है //

2.   किसी से लिया हुआ धन उस व्यक्ति के याद दिलाने या मांगने से पहले ही वापस लौटा दें / ऐसा करना आपकी ईमानदारी और चरित्र को दर्शाता है //

3.   यदि आप किसी दोस्त के साथ टैक्सी लेते हैं और वह अभी भुगतान करता है तो अगली बार आप स्वयं भुगतान करने का प्रयास करें //

4.   किसी के अच्छे गुणों की प्रशंसा सार्वजनिक रूप से करें और यदि जरुरी हो तभी निजी तौर पर आलोचना करें अन्यथा किसी की आलोचना करने से बचें //

5.   आधुनिक समय में फ़ोन दिनचर्या का अहम् हिस्सा हो गया है किन्तु यदि कोई व्यक्ति आपसे सीधे बात कर रहा है तो अपने फोन को देखना अशिष्टता है //

6.   यदि राह चलते किसी से बात कर रहे हैं तो अपने धूप के चश्मे को हटा दें, यह सम्मान की निशानी है / किसी से बात करने में आपके नेत्रों का संपर्क महत्वपूर्ण होता है //

7.   यदि आप किसी को चिढ़ाते हैं और वे इसका आनन्द नहीं लेते हैं तो इसे रोकें और फिर कभी ऐसा न करें //

8.   लोगों से बात करते समय बीच में कभी बाधा न डालें, उन्हें अपनी बात कहने का पूरा मौका दें //

9.   जब तक आपसे नहीं पूछा जाये तब तक कभी भी बिन मांगे सलाह न दें  //

10. यदि कोई आपकी मदद कर रहा है तो उन्हें धन्यवाद ज़रूर कहें //

Comments

Anonymous said…
very nice thought.

Popular posts from this blog

HOLI FESTIVAL