Posts

Showing posts from March, 2020

अच्छे संस्कार

अच्छे संस्कार 1.    लगातार दो बार से अधिक किसी को कॉल न करें / यदि वे आपकी कॉल नहीं उठाते हैं तो मान लें कि इस वक्त उनके पास कुछ महत्वपूर्ण कार्य है // 2.   किसी से लिया हुआ धन उस व्यक्ति के याद दिलाने या मांगने से पहले ही वापस लौटा दें / ऐसा करना आपकी ईमानदारी और चरित्र को दर्शाता है // 3.   यदि आप किसी दोस्त के साथ टैक्सी लेते हैं और वह अभी भुगतान करता है तो अगली बार आप स्वयं भुगतान करने का प्रयास करें // 4.    किसी के अच्छे गुणों की प्रशंसा सार्वजनिक रूप से करें और यदि जरुरी हो तभी निजी तौर पर आलोचना करें अन्यथा किसी की आलोचना करने से बचें // 5.    आधुनिक समय में फ़ोन दिनचर्या का अहम् हिस्सा हो गया है किन्तु यदि कोई व्यक्ति आपसे सीधे बात कर रहा है तो अपने फोन को देखना अशिष्टता है // 6.   यदि राह चलते किसी से बात कर रहे हैं तो अपने धूप के चश्मे को हटा दें, यह सम्मान की निशानी है / किसी से बात करने में आपके नेत्रों का संपर्क महत्वपूर्ण होता है // 7.    यदि आप किसी को चिढ़ाते...